जैनी उर्फ इंद्राणी देऊड़ी ने उठाई दोबारा सीबीआई जांच और डीएनए टेस्ट की मांग, बेटे के न्याय की गुहार
1 min readदेहरादून: वर्ष 2003 के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण की पीड़िता जैनी उर्फ इंद्राणी देऊड़ी ने शनिवार को देहरादून प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता कर मामले की दोबारा सीबीआई जांच और डीएनए परीक्षण (DNA Test) कराने की मांग उठाई है। पीड़िता ने उत्तराखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) दीपम सेठ से मुलाकात कर शिकायती पत्र सौंपा और अपने बेटे को न्याय व पिता का नाम दिलाने की गुहार लगाई।
गंभीर आरोप: पीड़िता का आरोप है कि 2003 में (जब वह 16 वर्ष की थीं) तत्कालीन कांग्रेस सरकार के एक कैबिनेट मंत्री ने उनके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना का भी दावा किया है।
जांच पर सवाल: उन्होंने पूर्व में हुई सीबीआई जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनसे केवल एक कागज़ पर हस्ताक्षर कराए गए थे और टीम उनसे कभी नहीं मिली।
राजनीति पर नाराजगी: मामले पर हो रही राजनीतिक बयानबाज़ी पर ऐतराज जताते हुए उन्होंने चेतावनी दी कि उनके नाम का राजनीतिक इस्तेमाल करने वालों पर वह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगी।
सुरक्षा की चिंता: जान का खतरा बताते हुए उन्होंने कहा कि वह असम लौट रही हैं, लेकिन अपने बच्चे को न्याय दिलाने के लिए उत्तराखंड आती रहेंगी। उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से निष्पक्ष न्याय की उम्मीद जताई है।


