November 9, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

सीएम ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, महत्वपूर्ण घोषणाएं और विकास पुस्तिका का विमोचन

1 min read
Listen to this article

:

मुख्यमंत्री ने शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कचहरी परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर राज्य आंदोलन के अमर शहीदों को नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों के सपनों के अनुरूप उत्तराखण्ड का निर्माण ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान उन्होंने राज्य के 26 वर्षों के विकास सफर, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में हो रहे कार्यों का उल्लेख करते हुए प्रदेश को समृद्ध व आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प दोहराया।

भराड़ीसैंण में राज्य स्थापना दिवस पर सीएम धामी की 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं

गैरसैंण: उत्तराखण्ड राज्य की 26वीं वर्षगांठ पर विधानसभा भवन परिसर, भराड़ीसैंण (गैरसैंण) में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। इन घोषणाओं में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं, आशा वर्करों और भोजन माताओं के मानदेय में वृद्धि, लखपति दीदियों के लिए प्रोत्साहन राशि, वन्यजीव हमलों में घायलों के महंगे उपचार हेतु अतिरिक्त आर्थिक सहायता, डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना और राज्य आंदोलनकारियों की मांगों के समाधान हेतु कैबिनेट समिति का गठन शामिल है।

सीएम धामी ने विकास पुस्तिका ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का किया विमोचन

देहरादून: उत्तराखण्ड राज्य स्थापना दिवस पर गोरखा मिलिट्री इंटर College, गढ़ी कैंट में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की विकास पुस्तिका-2026 ‘सशक्त नेतृत्व, विकास की ऊँची उड़ान’ का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुस्तिका प्रदेश की विकास यात्रा, जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का महत्वपूर्ण दस्तावेज होने के साथ जनता के प्रति सरकार की जवाबदेही को भी दर्शाती है। इस अवसर पर उन्होंने अर्थव्यवस्था, पर्यटन, स्वास्थ्य, शिक्षा और रिवर्स पलायन जैसे क्षेत्रों में राज्य की प्रगति का उल्लेख किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *