Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

छड़ी यात्रा के पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचने पर श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने किया स्वागत

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार। श्री पंचदशनाम जूना अखाड़ा द्वारा आयोजित पवित्र छड़ी यात्रा साधु संतों के जत्थे के साथ सोमवार को नगर परिक्रमा के दौरान पूजा अर्चना के लिए श्रवणनाथ मठ स्थित प्राचीन पशुपतिनाथ मंदिर पहुंची। इससे पूर्व माया देवी मंदिर में नवमी पर्व पर पुजारी श्रीमहंत सुरेशानंद सरस्वती ने पवित्र छड़ी की विधिवत पूजा अर्चना कर रवाना किया। अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेमगिरि महाराज,सचिव श्रीमहंत महेश पुरी,श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी, श्रीमहंत पशुपति गिरी,श्रीमहंत शिवदत्त गिरि,महंत महाकाल गिरी,महंत रतन गिरी,महंत ग्वालापुरी,महंत राजेंद्र गिरी,महंत आदित्य गिरि,महंत भीष्म गिरि,महंत धीरेंद्र पुरी आदि के नेतृत्व में पवित्र छड़ी शोभा यात्रा के रूप में भल्ला रोड, भोला गिरी रोड,विष्णु घाट रामघाट,मोती बाजार होते हुए श्रवणनाथ मठ पहुंची। जहां निरंजनी अखाड़े के सचिव व अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत रवींद्र पुरी ने छड़ी का स्वागत किया। पवित्र छड़ी के साथ साधु संतों ने पशुपतिनाथ महादेव की पूजा अर्चना की तथा जलाभिषेक किया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने पशुपतिनाथ महादेव मंदिर के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि इस मंदिर में प्रतिष्ठित शिवलिंग काठमांडू नेपाल के पौराणिक पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिकृति है तथा उसी पत्थर से बनाई गई है। जिससे नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर की प्रतिमा बनाई गई है। मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूरे देश के कई राजाओं ने भाग लिया था। मंदिर में जलाभिषेक करने से समस्त मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है। पवित्र छड़ी का पूर्व पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने भी स्वागत किया। श्रीमहंत प्रेम गिरि महाराज ने कहा कि यह पवित्र छड़ी 27 अक्टूबर तक नगर परिक्रमा करेगी। इस दौरान पवित्र छड़ी दक्ष प्रजापति महादेव मंदिर, मनसा देवी, चंडी देवी,पारदेश्वर महादेव, हरिहर आश्रम, श्यामपुर स्थित श्री प्रेम गिरी आश्रम,श्री सोहनगिरी धाम, गोकर्ण धाम, स्वतंत्र आश्रम सहित सभी अखाड़ों तथा आश्रमों में पूजा अर्चना तथा श्रद्धालुओं के दर्शनाथ जाएगी। 28 अक्तूबर को हर की पैड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना के पश्चात उत्तराखंड की यात्रा पर रवाना होगी। 

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *