अल्मोड़ा अस्पताल में ENT सर्जन की कमी पर संजय पाण्डे का आक्रोश
1 min read
सामाजिक कार्यकर्ता ने अस्पताल में ENT सर्जन की लगातार अनुपस्थिति और स्वास्थ्य विभाग के निराशाजनक रवैये पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने 14 मई 2025 को जारी एक विवादास्पद पत्र की आलोचना की, जिसमें महानिदेशालय ने अस्पताल के CMS डॉ. एच.सी. गड़कोटी को ENT सर्जरी करने का आदेश दिया है, जबकि वे इस पद के लिए योग्य नहीं हैं। पाण्डे ने इसे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और मरीजों के प्रति उदासीनता करार दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि CMO डॉ. रमेश चंद्र पंत और CMS डॉ. हरीश गड़कोटी उच्च अधिकारियों को गलत जानकारी देकर ENT सर्जन की नियुक्ति में बाधा डाल रहे हैं और अस्पताल की वास्तविक स्थिति छुपा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री के निर्देशों का भी उल्लंघन है।
पाण्डे ने इस मामले में नई शिकायत दर्ज कराई है और तत्काल ENT सर्जन की नियुक्ति, डॉ. मोनिका सम्मल को कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति, और दोषी अधिकारियों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने इस मामले को प्रधानमंत्री कार्यालय सहित कई उच्च अधिकारियों के संज्ञान में भी लाया है ताकि त्वरित कार्रवाई हो सके।
