Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

ब्रेकिंग: हरिद्वार में पुलिस का बड़ा एक्शन: होटल में जुआ खेलते 9 गिरफ्तार, लाखों की नकदी बरामद, मैनेजर भी हिरासत में

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार, 16 मई। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने आज शिवालिक नगर स्थित एक होटल में बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से लाखों रुपये की नकदी और ताश की गड्डियां भी बरामद की हैं। इस मामले में होटल मैनेजर की मिलीभगत सामने आने के बाद उसे भी हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शिवालिक नगर के पी कल्स्टर स्थित होटल डी-ग्लास के एक कमरे में जुए का अड्डा चल रहा है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए रानीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और होटल डी-ग्लास पर छापा मारा गया।
पुलिस टीम ने होटल के कमरा नंबर 201 में दबिश दी, जहाँ नौ व्यक्ति जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। तलाशी के दौरान पुलिस ने उनके कब्जे से दो ताश की गड्डियां और दो लाख उन्नीस हजार सात सौ रुपये (₹2,19,700) नकद बरामद किए।
पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि उन्होंने होटल मैनेजर से जुआ खेलने की अनुमति के लिए 20 हजार रुपये में सौदा तय किया था। आरोपियों के अनुसार, यह राशि होटल मैनेजर को दी जानी थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने होटल डी-ग्लास के मैनेजर सुरेश रावत पुत्र हुकम सिंह रावत को भी हिरासत में ले लिया।
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मुनेन्द्र उर्फ बाबी (निवासी ग्राम खैरपुर, थाना बीबीनगर, जनपद बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश), आदेश त्यागी (निवासी मकान नंबर टी-31, गोबिंदपुरी, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश), सलमान (निवासी ग्राम कांसी, थाना परतापुर, जिला मेरठ, उत्तर प्रदेश), दिनेश कुमार (निवासी गली नंबर 3, संतपुरा, गोबिंदपुरी, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश), समय सिंह (निवासी ग्राम बीबीनगर, थाना बीबीनगर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश), अवधेश कुमार (निवासी मकान नंबर 145/5, गोबिंदपुरी, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद), तरुण कुमार (निवासी सठला, थाना बीबीनगर, जिला बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश), बिजय कुमार पुत्र गजेन्द्र पाल (निवासी कस्बा निवाड़ी, थाना निवाड़ी, जिला गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश), और कुलदीप सिंह पुत्र महेन्द्र सिंह (निवासी मकान नंबर ए-10, संतपुरा, थाना मोदीनगर, गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। होटल मैनेजर सुरेश रावत ग्राम हेरवाल गांव, थाना लम्बगांव, जनपद टिहरी गढ़वाल का निवासी है।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के बीच हड़कंप मच गया है। पुलिस का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों के खिलाफ उनका अभियान जारी रहेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *