अखाड़ा प्रमुख को मिली जान से मारने की धमकी
1 min read
हरिद्वार: श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय सभापति श्रीमहंत मोहन भारती को व्हाट्सएप पर दक्षिण कोरिया के एक नंबर से जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी में उन्हें और यती नरसिंहानंद गिरी को ज़्यादा बोलने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। श्री महंत मोहन भारती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, जिसकी जांच जारी है। इस घटना से संत समाज में तीव्र प्रतिक्रिया हुई है और उन्होंने सरकार से श्री महंत की सुरक्षा की मांग की है।
