Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

रुड़की प्लाईवुड फैक्ट्री में हादसा: कर्मचारी की मौत

1 min read
Listen to this article

रुड़की (हरिद्वार) की एक प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करते समय एक कर्मचारी की मौत हो गई। 45 वर्षीय जनक मशीन पर काम कर रहा था, तभी प्लाई का एक टुकड़ा उछलकर उसके चेहरे पर लगा और वह बेहोश होकर गिर पड़ा। अस्पताल में उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर सुरक्षा में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है। परिजनों ने उचित मुआवजे और कार्रवाई की मांग की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *