विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा पर हरिद्वार में वृक्षारोपण
1 min read
हरिद्वार: विश्व पर्यावरण दिवस और गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आज हरिद्वार में आपदा प्रबंधन, नमामि गंगे, वन विभाग, और नागा कुटीर आश्रम भोपतवाला के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान नदी किनारे बाँस, अमलतास, मोलसरी, कांजी जैसे लगभग 100 पौधों का रोपण किया गया।
इस पुनीत कार्य में जगदीश गिरी महाराज, मानवगिरि, निरंजन देव योगिराज, परमार्थ आश्रम से डॉ. वेदप्रकाश, सप्त ऋषि आश्रम से लक्ष्मी जी और अंजलि जी, वरुण अत्री, पल्लवी, अरविंद, विवेकानंद सेवा समिति के सदस्य, फॉरेस्ट विभाग से पूनम कैंथोला (उप प्रभागीय वनाधिकारी), आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, सहायक प्रबंधक रोशन रावत, सहायक नगर आयुक्त ऋषभ उनियाल, तहसीलदार हरिद्वार सचिन जी, अधिशासी अभियंता ओम जी गुप्ता, सहायक अभियंता तोमर और वैभव, ठेकेदार विवेक सैनी, मनोज त्यागी (सहायक अभियंता, यूपी सिंचाई), आपदा मित्र अजय, वीरेंद्र, अशोक, ललित, अनुज, दीपक, अमित सहित 70-80 लोगों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
गंगा दशहरा के अवसर पर लक्ष्मी जी ने माँ गंगा को पवित्र रखने के लिए पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की आवश्यकता पर जोर दिया। आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि आपदा न्यूनीकरण और प्रबंधन के लिए नदी तटवर्ती क्षेत्रों में ऐसे वृक्षों का रोपण करना चाहिए जो मिट्टी के कटाव को रोकें और स्थानीय लोगों की आजीविका का साधन बनें, यही कारण है कि आज बांस के अधिक पौधे लगाए गए।
उप प्रभागीय वनाधिकारी पूनम कैंथोला ने इस वर्ष के विश्व पर्यावरण दिवस की मुख्य थीम ‘प्लास्टिक का समूल उन्मूलन’ पर प्रकाश डालते हुए लोगों से स्वयं इसका अनुकरण करने और दूसरों को जागरूक करने का आह्वान किया।
