पोकलैंड मशीन से हमला: युवक की मौत, परिजनों का हंगामा
1 min read
कोटद्वार सतपुली थाना क्षेत्र के सतपुली मल्ली में सड़क चौड़ीकरण का कार्य कर रही पोकलैंड मशीन के चालक ने एक युवक के सिर पर मशीन के अगले हिस्से से वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान डाडामंडी निवासी सुमन देवरानी के रूप में हुई है, जो सतपुली में फोटोग्राफर का काम करता था।
बताया जा रहा है कि सुमन बीती रात एक विवाह समारोह से लौट रहा था, तभी रास्ते में किसी बात को लेकर विवाद हुआ। पोकलैंड मशीन चालक ने उस पर हमला कर दिया।
घटना के कई घंटे बीत जाने के बावजूद पंचायतनामा न भरने से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कोटद्वार स्थित बेस चिकित्सालय के बाहर सड़क जाम कर दिया। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हत्यारोपी को तुरंत सामने लाने की मांग की।
कोटद्वार पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर जाम हटवाया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पंचायतनामा की प्रक्रिया के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल हत्या का कारण, आरोप स्पष्ट नहीं हो पाया है।
