Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

निपुण जिंदल ने संगीत में रचा कीर्तिमान, हरिद्वार और उत्तराखंड का बढ़ाया मान

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार, 25 जून। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने संगीत के क्षेत्र में नया कीर्तिमान स्थापित करने वाले निपुण जिंदल को बुके देकर सम्मानित किया। संस्था के संस्थापक अशोक अग्रवाल और अध्यक्ष विनीत अग्रवाल ने इस अवसर पर कहा कि निपुण जिंदल ने इलेक्ट्रॉनिक की बोर्ड पर 12 मेजर स्केल की तीन ऑक्टेव को मात्र 44 सेकंड में बजाकर एक असाधारण उपलब्धि हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी सत्यापन किया गया है।
अशोक अग्रवाल ने जोर देकर कहा कि निपुण जिंदल की यह उपलब्धि न केवल धर्मनगरी हरिद्वार बल्कि पूरे उत्तराखंड राज्य के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि श्री वैश्य बंधु समाज निरंतर मेधावी छात्र-छात्राओं और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को सम्मानित कर उनके उत्साहवर्धन का कार्य करता रहा है। निपुण जिंदल ने समाज का मान-सम्मान बढ़ाया है।
इस सम्मान समारोह में महावीर मित्तल, रविंद्र गुप्ता, विवेक अग्रवाल, ललित, माधवविक मित्तल, अनुपम अग्रवाल सहित कई अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने निपुण जिंदल के उज्जवल भविष्य की कामना की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *