Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान: 66 नशीले कैप्सूलों के साथ मेडिकल स्टोर संचालक गिरफ्तार

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 और ऑपरेशन लगाम के तहत लक्सर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर की आड़ में नशीले कैप्सूल बेचने वाले तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से अकेटामिनोफेन ट्रांडोल हिड्रोचलोरीड और डिक्सलोमिन हिड्रोचलोराईड युक्त 66 नशीले कैप्सूल बरामद हुए हैं, जिनका कुल वजन 38.28 ग्राम है।
सुल्तानपुर चौकी प्रभारी वीरेंद्र नेगी ने बताया कि आरोपी, जिसकी पहचान मोहम्मद असद उर्फ गुलफाम पुत्र कुर्बान अली, निवासी अड्डेवाला मोहल्ला, सुल्तानपुर, कोतवाली लक्सर, हरिद्वार के रूप में हुई है, अपने मेडिकल स्टोर से अवैध रूप से इन नशीले पदार्थों की बिक्री करता था।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे चालान कर दिया है। उप निरीक्षक वीरेंद्र नेगी ने यह भी कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को पूरी तरह से खत्म करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *