Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार: वन गुर्जरों ने ‘सेला पर्व’ पर किया वृक्षारोपण, प्रकृति संरक्षण का दिया संदेश

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। हर साल की तरह इस साल भी राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जंगलों में वृक्षारोपण किया गया। मंगलवार को जिला जज एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेंद्र दत्त के आदेशानुसार जंगलों में विभिन्न स्थानों पर रहने वाले वन गुर्जर समुदाय के लोगों ने कब्रोवाली वन, श्यामपुर क्षेत्र में सामूहिक रूप से पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सिविल जज (वरिष्ठ वर्ग) सिमरनजीत कौर ने वनों की महत्ता, वन गुर्जरों के वन अधिनियम के अंतर्गत उनके अधिकारों और वन क्षेत्र में समन्वय स्थापित कर जंगलों के संरक्षण के साथ-साथ वन गुर्जरों के मूलभूत अधिकारों की रक्षा के लिए कानूनी जानकारी प्रदान की। उन्होंने वन गुर्जरों को उनके पारंपरिक ‘सेला पर्व’ की हार्दिक बधाई भी दी।
इस मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में कार्यरत गुर्जर पी.एल.वी., विधि प्रशिक्षु, विकल्प संगम संगठन से शोधकर्ता, वन गुर्जर जनजातीय युवा संगठन से कानूनी सलाहकार और वन गुर्जरों के सम्मानित बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों ने पौधरोपण कर प्रकृति संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। प्रदेश में वन गुर्जरों ने भारी मात्रा में उधमसिंह नगर के जंगलों में भी पौधरोपण कर ‘सेला पर्व’ का आगाज किया था।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *