Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

राज्य मंत्री सुनील सैनी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का हरिद्वार में किया स्वागत, बिहार चुनाव में भाजपा की जीत की कामना

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार:

​राज्य मंत्री सुनील सैनी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के हरिद्वार आगमन पर उनका गर्मजोशी से अभिनंदन और स्वागत किया। सैनी ने उपमुख्यमंत्री को गंगाजली और भगवान श्री राम की प्रतिमा भेंट की।

​इस अवसर पर, दोनों नेताओं के बीच बिहार चुनाव से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। श्री सम्राट चौधरी को कुशवाहा समाज का कद्दावर नेता बताते हुए, राज्य मंत्री सैनी ने विश्वास जताया कि पतित पावनी मां गंगा के आशीर्वाद से बिहार में भाजपा की निश्चित ही प्रचंड जीत होगी और सरकार बनेगी

​राज्य मंत्री सुनील सैनी ने बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी को बिहार चुनाव में प्रचंड जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *