Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तराखंड: उत्तराखंड की संक्षिप्त खबरें, यहां देखें

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार के मंदिरों में सुरक्षा जाँच अभियान

चारधाम यात्रा के मद्देनजर एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर बुधवार को बम निरोधक दस्ते (BDS) और डॉग स्क्वायड ने हरिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी और चंडी देवी मंदिर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने मंदिर परिसर, रास्तों और संदिग्ध वस्तुओं की बारीकी से जाँच की ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने भाजयुमो पदाधिकारियों को दिया आशीर्वाद

अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने निरंजनी अखाड़ा पहुंचे भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों का स्वागत किया। उन्होंने युवाओं को ‘राजनीति को सेवा का माध्यम’ बनाने की सीख दी। इस दौरान पदाधिकारियों ने श्रीमहंत द्वारा कुंभ और कोरोना काल में किए गए सेवा कार्यों की सराहना की और आगामी हरिद्वार कुंभ के भव्य आयोजन पर चर्चा की।

देहरादून में गैस की कालाबाजारी पर प्रहार: 16 सिलेंडर जब्त

​जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देश पर गठित क्विक रिस्पॉन्स टीम (QRT) ने देहरादून के शिमला बायपास और चंद्रबनी क्षेत्र में औचक छापेमारी की। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और अनियमितता पाए जाने पर 16 सिलेंडर जब्त किए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और उपभोक्ताओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

ऋषिकेश बाईपास के लिए ₹1105 करोड़ मंजूर

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों से केंद्र सरकार ने ऋषिकेश बाईपास 4-लेन परियोजना को हरी झंडी दे दी है। ₹1105.79 करोड़ की लागत वाला यह 12.6 किमी लंबा मार्ग टीनपानी से खरासोटे तक बनेगा। इससे चारधाम यात्रियों और स्थानीय लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी। यह प्रोजेक्ट EPC मोड पर 3 साल के भीतर पूरा किया जाएगा।

चम्पावत को ₹36.83 करोड़ की योजनाओं की सौगात

​मुख्यमंत्री धामी ने चम्पावत में 17 विकास योजनाओं (13 शिलान्यास और 4 लोकार्पण) का अनावरण किया। उन्होंने 100 फीट ऊंचे तिरंगे का ध्वजारोहण किया और जनपद को ‘आदर्श जनपद’ बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। चम्पावत में गोलज्यू कॉरिडोर, साइंस सेंटर और राज्य का पहला महिला स्पोर्ट्स कॉलेज जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *