Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

नशे की लत ने बनाया अपराधी: हरिद्वार पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। जनपद में बढ़ती वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए रानीपुर कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देशन में गठित टीम ने श्मशान घाट नहर पटरी के पास से चार युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाई गई 7 अन्य बाइकों समेत कुल 10 वाहन बरामद किए गए।

पकड़े गए आरोपी:

  • ​विपिन (मुजफ्फरनगर, यूपी)
  • ​गौरव (लक्सर, हरिद्वार)
  • ​नितिन (मुरादाबाद, यूपी)
  • ​गौरव (मंगलौर, हरिद्वार)

​पूछताछ में आरोपियों ने कुबूल किया कि वे नशे के शौकीन हैं और इसी शौक को पूरा करने के लिए वे भीड़भाड़ वाले इलाकों से बाइक उड़ाते थे। पुलिस टीम में प्रभारी मनोहर सिंह भण्डारी सहित एसएसआई प्रदीप कुमार व अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *