May 23, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

गंगा दशहरा स्नान मेला पर्व को लेकर डीएम व एसएसपी ने किया पुलिस फोर्स को ब्रीफ

1 min read
Listen to this article



एसपी सिटी अभय सिंह होगें स्नान पर्व नोडल ऑफिसर,मेला क्षेत्र 02 सुपर जोन,11जोन व 27 सेक्टर में विभाजित

हरिद्वार:  ऋषिकुल ऑड़िटोरियम में गंगा दशहरा/निर्जला एकादशी स्नान मेला पर्व में तैनात पुलिस बल की ब्रीफिंग आयोजित की गई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित व एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित ब्रिफिंग में स्नान पर्व को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु अधिकारियों द्वारा उपस्थित पुलिस बल को निर्देशित करते हुए कहा कि बदलते मौसम और भारी गर्मी के दृष्टिगत मेले में नियुक्त प्रत्येक जवान अपने साथ पानी की बोतल रखना सुनिश्चित करें।गर्मी होने पर डिहाईड्रेशन से बचने के लिए आप ग्लूकोज का भी प्रयोग कर सकते हैं।ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंचने से पूर्व प्रत्येक पुलिस जवान अपनी ड्यूटी की अच्छे से जानकारी कर लें एवं अपने सहकर्मी एवं उच्चाधिकारी को मोबाइल नम्बर अवश्य रखें।विभिन्न परिस्थितियों के लिए तैयार किये गए ट्रैफिक प्लान की आपको जानकारी होनी चाहिए ताकी आवश्यक स्थिति में उन्हे धरातल पर लागू कर सकें। प्लान के सम्बन्ध में कोई भी असमंजस की स्थिति होने पर बेझिझक अपने उच्चाधिकारी से पूछें।किसी भी शरारती तत्व की गडबडी फैलाने की जानकारी मिलने अथवा आशंका होने पर तत्काल अपने उच्चाधिकारी को तत्काल अवगत कराना सुनिश्चित करें। जल पुलिस,बम स्क्वायड प्रभारी सहित अपने सीमावर्ती सैक्टर व जोनल प्रभारियों आदि के महत्वपूर्ण नम्बर अपने पास अवश्य रखें।प्रचलित चार धाम यात्रा एवं वीकेंड को देखते हुए मुख्य हर की पौड़ी घाट,मन्सा देवी व चण्ड़ी देवी मन्दिरों एवं हाईवे पर भीड़ का अत्याधिक दबाव रहेगा। इन स्थानों पर नियुक्त फोर्स घाटों को निरंतर खाली कराने एवं श्रद्धालुओं को तरतीब से बाहर निकालने हेतु सजग रहें ताकी किसी प्रकार की भगदड़ की संभावना न हो। हाईवे पर किसी भी प्रकार से वाहनों को पार करना होने दें सभी वाहनों को पार्किंग में भेजा जाए।सभी जोनल एवं सेक्टर प्रभारी राउंड द क्लॉक ऑन वॉच रहेंगे,कंट्रोल रूम द्वारा नियमित रूप से सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से भीड़ का आकलन लेते हुए ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को समय-समय पर अवगत कराते रहेंगे। स्नान को सकुशल सम्पन्न करवाने हेतु अतिरिक्त पुलिस बल को तैनात किया गया है।सभी श्रद्धालुगण का हरिद्वार पुलिस स्वागत करती है,बनाई गई व्यवस्था में हरिद्वार पुलिस/प्रशासन का सहयोग करें।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *