Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

चारधाम यात्रा, शिक्षा, स्वच्छता और विकास कार्यों को लेकर प्रशासन व समाज की सक्रिय पहल”

1 min read
Listen to this article

एक दिन में 12,613 यात्रियों ने कराया चारधाम पंजीकरण
हरिद्वार। ऋषिकुल मैदान स्थित यात्री पंजीकरण केंद्र में रविवार को 12,613 श्रद्धालुओं ने चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण कराया। इनमें यमुनोत्री के लिए 3,051, गंगोत्री के लिए 3,055, केदारनाथ के लिए 3,054, बद्रीनाथ के लिए 3,435 तथा हेमकुंड साहिब के लिए 18 यात्रियों ने पंजीकरण कराया। अब तक कुल 3,39,543 यात्रियों का पंजीकरण हो चुका है।
विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व के संस्कार विकसित करें : शैफाली पंड्या


हरिद्वार। गायत्री तीर्थ शांतिकुंज में आयोजित दो दिवसीय शिक्षक गरिमा शिविर का समापन हुआ। समापन सत्र को संबोधित करते हुए महिला मंडल की अध्यक्षा शैफाली पंड्या ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल ज्ञानार्जन नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण और मानवीय मूल्यों का विकास भी होना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों से विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व के संस्कार विकसित करने का आह्वान किया।
खोदी गई सड़कों का मरम्मत कार्य तेज गति से जारी


हरिद्वार। सीवरेज परियोजना के तहत खोदी गई सड़कों के पुनर्निर्माण कार्य जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर तेजी से किए जा रहे हैं। पेयजल निगम की परियोजना प्रबंधक मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि विभिन्न क्षेत्रों में सीसी रोड एवं पावर ब्लॉक निर्माण का कार्य पूरा किया जा रहा है। प्रशासन ने निर्माण कार्य दिन-रात जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भाजपा के लिए शुभ : महेंद्र भट्ट
देहरादून। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा भाजपा के लिए हमेशा लाभकारी साबित होता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सेना और सनातन विरोधी सोच रखती है तथा उत्तराखंड की राष्ट्रवादी जनता ऐसे विचारों को स्वीकार नहीं करेगी।
युवा भारत विश्व को दिशा देने की क्षमता रखता है : नितिन नवीन


देहरादून। शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में आयोजित “विकसित भारत 2047 : उच्च शिक्षा की परिवर्तनकारी भूमिका” विषयक अकादमिक कॉन्क्लेव में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज का युवा भारत विश्व को दिशा देने की क्षमता रखता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवाचार, स्टार्टअप और अनुसंधान आधारित सोच को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए युवाओं को रोजगार सृजक बनने के लिए प्रेरित किया।
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के लिए साप्ताहिक रिपोर्ट अनिवार्य
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के अनुपालन में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र ने संबंधित अधिकारियों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सभी ग्राम पंचायतों के लिए कार्ययोजना तैयार करने, विकास खंड स्तरीय समितियों का गठन करने तथा प्रत्येक सप्ताह फोटो सहित अनुपालन रिपोर्ट जिलाधिकारी कार्यालय को भेजने के निर्देश जारी किए गए हैं।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *