स्वच्छता अभियान को मिलेगी नई गति, दो मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉलियां रवाना
1 min read
हरिद्वार: जनपद में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने विकास भवन परिसर से विकासखंड बहादराबाद एवं खानपुर के लिए दो मिनी हाइड्रोलिक ट्रैक्टर ट्रॉलियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया जा रहा है। नई ट्रॉलियों के उपलब्ध होने से कूड़ा संग्रहण एवं निस्तारण कार्य में तेजी आएगी तथा स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत होगी।उन्होंने कहा कि इन वाहनों का उपयोग विकासखंडों में चल रहे स्वच्छता अभियानों में किया जाएगा, जिससे गांवों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के प्रयासों को बल मिलेगा। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, स्वच्छता नोडल अधिकारी चंद्रकांत मणि त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
