शीशमबाड़ा में अवैध अतिक्रमण पर प्रशासन का बुलडोजर, सरकारी भूमि कराई मुक्त
1 min read
देहरादून: मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने के अभियान के तहत जिला प्रशासन ने विकासनगर तहसील के शीशमबाड़ा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी भूमि पर बने अवैध मजार और अन्य अस्थायी निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। प्रशासनिक जांच में भूमि सरकारी अभिलेखों में दर्ज पाई गई थी और नियमानुसार नोटिस सहित सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद यह कार्रवाई की गई।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा स्वीकार नहीं किया जाएगा। जनपद में चिन्हित अतिक्रमण स्थलों का सर्वे कर चरणबद्ध कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने नागरिकों से भी सरकारी भूमि पर अतिक्रमण की सूचना देने की अपील की है।
