Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

उत्तराखंड में मजबूत राजनीतिक विकल्प बनेगी सपा: महंत शुभम गिरी

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के हरिद्वार कार्यालय पर आयोजित बैठक में पार्टी को राज्य में मजबूत करने और जनहित के मुद्दों को उठाने पर चर्चा की गई। बैठक में राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने उत्तराखंड में मूल निवास और स्थाई निवास प्रमाण पत्र की विसंगतियों को दूर करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा सरकार की विफलताओं को उजागर करने का आह्वान किया।

​इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशीष यादव व पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी ने राज्य में ओबीसी आरक्षण को 14 प्रतिशत से बढ़ाकर 27 प्रतिशत करने की मांग उठाई। बैठक में जिला अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद यादव, दीक्षांत शर्मा सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *