श्रवण सेवा शोध संस्थान ने मेधावी विद्यार्थियों को किया सम्मानित, संस्कारयुक्त शिक्षा पर दिया जोर
1 min read

हरिद्वार: श्रवण सेवा एवं शोध संस्थान (पंजी.) तथा अंतरराष्ट्रीय हिन्दी सेवा समूह के संयुक्त तत्वावधान में भीमगोडा स्थित श्री कृष्ण कृपा धाम में एक भव्य मेधावी छात्र-छात्रा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
समारोह के मुख्य अतिथि गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद महाराज रहे, जिन्होंने मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कारों का समावेश अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की नींव होती है, जो उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करती है।
कार्यक्रम का संचालन अधिवक्ता शिल्पी गिरि द्वारा किया गया। इस दौरान संस्थान की ओर से प्रगति गुप्ता, लक्ष्मी शर्मा, आदित्य गिरि, पल्लवी गिरि, सिद्धार्थ, हर्ष, अभिनव, कनिका, तान्या, पारस, अमन, कशिश, प्रियांशु सहित अनेक मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान के संस्थापक डॉ. अशोक गिरि, प्रमोद गिरि, सोमदत्त गिरि, राजकुमार विज, शत्रुघ्न गिरि, हरिशंकर गिरि, सुशील शर्मा, पवन कुमार, श्रीधर गिरि, डॉ. विवेक कोली, अजय मलिक, शैलेश शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाओं के साथ किया गया।
