June 6, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

विश्व पर्यावरण दिवस पर हरिद्वार पुलिस ने लगाया 200 से अधिक पौधों का रोपण

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हरिद्वार पुलिस द्वारा पुलिस लाइन रोशनाबाद में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड के उपरांत 200 से अधिक पौधे लगाए गए।
कार्यक्रम में एसपी क्राइम, एसपी सिटी सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया। इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल हमें शुद्ध वायु प्रदान करते हैं बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें विकसित वृक्ष बनाना भी सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वृक्षारोपण के साथ-साथ उनके संरक्षण एवं संवर्धन का भी संकल्प लेने का आह्वान किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *