Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

आर्य समाज भेल में पर्यावरण दिवस पर पूर्व सीएम कोश्यारी का नागरिक अभिनंदन; युवाओं से की अध्यात्म से जुड़ने की अपील

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आर्य समाज भेल हरिद्वार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने शिरकत की। इस मौके पर उन्होंने कदम्ब और जामुन के पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम के दौरान भारत सरकार द्वारा पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित होने पर भगत सिंह कोश्यारी का आर्य समाज भेल, ट्री ट्रस्ट ऑफ इंडिया, वरिष्ठ नागरिक महासभा एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार संगठन द्वारा संयुक्त रूप से शॉल, स्मृति चिन्ह और अंग वस्त्र भेंट कर नागरिक अभिनंदन किया गया।

​मुख्य अतिथि भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि यह पद्म भूषण सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि उत्तराखंड की समस्त जनता का सम्मान है। उन्होंने पर्यावरण सुरक्षा के लिए वृक्षारोपण को बेहद जरूरी बताया। साथ ही युवाओं से स्वामी दयानंद सरस्वती, स्वामी श्रद्धानंद और स्वामी विवेकानंद से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि युवा आज के दौर में कृत्रिम बौद्धिकता (एआई) के साथ-साथ अध्यात्म का भी अध्ययन करें और गीता-वेद पढ़ें, क्योंकि अध्यात्म से बड़ी कोई चीज नहीं है।

​विशिष्ट अतिथि विधायक आदेश चौहान ने कोश्यारी को उत्तराखंड का सबसे ईमानदार और लोकप्रिय राजनेता बताया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बलवीर तलवार ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस को ‘विश्व यज्ञ दिवस’ के रूप में मनाया जाना चाहिए क्योंकि यज्ञ से पर्यावरण शुद्ध होता है। उन्होंने बताया कि चल रहे बाल प्रशिक्षण शिविर का समापन 7 जून को होगा, जिसमें मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और भेल के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार होंगे। कार्यक्रम में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा देने वाले डॉ. केशव कर्णवाल को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रीनमैन विजय पाल बघेल, जगदीश लाल पाहवा, प्रमोद शर्मा, आशुतोष शर्मा, मेयर किरण जैसल, दर्जाधारी मंत्री श्यामवीर सैनी, जितेंद्र रघुवंशी, सुरेश सुयाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *