Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज के लोगों को दायित्व सौंपे जाने पर प्रजापति समाज ने जतायी नाराजगी

1 min read
Listen to this article


सरकार से की निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग
हरिद्वार:  माटी कला बोर्ड में गैर प्रजापति समाज के लोगों को दायित्व सौंपे जाने से नाराज प्रजापति समाज के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने सरकार से निर्णय पर पुनर्विचार करने की मांग की है। निर्णय नहीं बदले जाने पर आगामी विधानसभा चुनाव में निर्णय लेने की चेतावनी भी दी है। प्रैस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान राजाराम प्रजापति ने कहा कि प्रजापति समाज का बहुत बड़ा वर्ग भाजपा का समर्थक है। सरकार ने प्रजापति समाज के हितों के लिए गठित माटी कला बोर्ड में गैर समाज को दायित्व सौंप दिए है। जोकि पूरी तरह गलत है। मिट्टी का कार्य व्यवसाय प्रजापति समाज का पुश्तैनी काम है। सदियों से समाज के लोग इस कार्य का कर रहे हैं और इसकी बारीकियों को समझते हैं। लेकिन माटी कला बोर्ड में दायित्व अन्य समाज के लोगों को सौंप दिए गए हैं। जिन्हें इसकी कोई समझ नहीं है। इसलिए सरकार को अपने निर्णय पर पुनर्विचार कर बोर्ड में की गयी नियुक्तियों को तत्काल निरस्त कर प्रजापति समाज के लोगों को ही स्थान देना चाहिए। योगाचार्य डा.बबीता ने कहा कि माटी कला बोर्ड में अन्य समाज के लोगों को पदाधिकारी व सदस्य नामित किए जाने से प्रजापति समाज को नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही समाज का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलकर समाज के लोगों को दायित्व दिलाने के लिए प्रयास करेगा। उन्होंने कहा कि भेदभावपूर्ण नीति सहन नहीं की जाएगी। राज्य में प्रजापति समाज की बड़ी संख्या है और समाज भाजपा को सपोर्ट करता है। सरकार को कुम्हार व्यवसायियों की राजनीतिक हिस्सेदारी को भी समझना चाहिए। पत्रकार वार्ता के दौरान बालू राम, पवनदीप, राजेश प्रजापति, मेलाराम आदि ने भी सरकार के निर्णय पर रोष जताया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *