Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

अवैध मजार पर प्रशासन की कार्रवाई

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर झबरेड़ा के भक्तोवाली-सहारनपुर रोड स्थित सरकारी भूमि पर बने एक अवैध मजार को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायत के आधार पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र सेठ के निर्देशन में राजस्व विभाग, लोक निर्माण विभाग (PWD) और पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की।
प्रशासन के अनुसार संबंधित पक्ष को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन निर्धारित अवधि में कोई दावा या आपत्ति प्राप्त नहीं हुई। इसके बाद नियमानुसार अवैध निर्माण हटाया गया। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल तैनात रहा। मौके पर अपर तहसीलदार शुभांगिनी, कानूनगो सुभाष जैमिनी, थाना अध्यक्ष झबरेड़ा दक्ष शोखंड तथा पीडब्ल्यूडी की एई दीपा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *