Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

लापता नेपाली छात्र को परिवार से मिलाया

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार। ऑपरेशन स्माइल के तहत एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए नेपाल से लापता छठी कक्षा के छात्र को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों से मिलवा दिया। मकवानपुर जिले के बसामाड़ी गांव निवासी छात्र 29 मार्च को लापता हो गया था। हरिद्वार में रेस्क्यू के बाद काउंसलिंग और पहचान प्रक्रिया पूरी कर 12 अप्रैल को पुष्टि की गई। इसके बाद पिता को बुलाकर सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी कर छात्र को सुपुर्द किया गया।
 समाचार 2: तमंचे के साथ संदिग्ध गिरफ्तार
हरिद्वार। ऑपरेशन प्रहार के तहत सिडकुल थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का तमंचा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विपिन निवासी बिजनौर के रूप में हुई है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 समाचार 3: मारपीट मामले में दो ईनामी आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने इब्राहिमपुर में हुए मारपीट के मामले में फरार चल रहे दो ईनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने दबिश देकर फिरोज और शौकत को पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ पूर्व में मामला दर्ज था।
 समाचार 4: चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद
हरिद्वार। थाना पथरी पुलिस ने खेत से मोटर चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटर, आरा और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
 समाचार 5: नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन
हरिद्वार। बहादराबाद ब्लॉक परिसर में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में महिलाओं के सशक्तिकरण, अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि डॉ. मीरा रतूड़ी और महापौर किरण जैसल ने महिलाओं की भूमिका को राष्ट्र निर्माण में अहम बताया। इस दौरान कई महिलाओं को सम्मानित किया गया और नारी वंदन हस्ताक्षर अभियान भी शुरू किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *