माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव पर 200 परिवारों को अन्न वितरण
1 min read
हरिद्वार: सप्तसरोवर मार्ग स्थित संत शदाणी देस्थानम् में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं माता हासीदेवी के 200वें जन्मोत्सव समारोह का श्रद्धा और सेवा भाव के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर संत डॉ. युधिष्ठिर लाल के नेतृत्व में 200 जरूरतमंद परिवारों को अन्न वितरण किया गया।
संत डॉ. युधिष्ठिर लाल ने कहा कि माता हासीदेवी का जीवन सेवा, त्याग और मानव कल्याण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची भक्ति है।
कार्यक्रम में दर्जाधारी मंत्री नितिन गौतम ने कहा कि संत शदाणी देस्थानम् समाज सेवा और धार्मिक जागरूकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है।
कथा वाचक साध्वी समाहिता दीदी ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और भक्ति के महत्व का वर्णन करते हुए श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक संदेश दिया। समापन अवसर पर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया तथा संतों एवं अतिथियों का सम्मान किया गया
