June 20, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

विश्व हिन्दू परिषद भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम – सीएम धामी

1 min read
Listen to this article

​हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को भूपतवाला में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) के केन्द्रीय मार्गदर्शक मंडल की दो दिवसीय बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विहिप पिछले छह दशकों से सेवा, संस्कार, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यह संगठन केवल एक इकाई नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन मूल्यों के संरक्षण का सशक्त माध्यम है।

​मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के पुनर्जागरण का साक्षी बन रहा है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, काशी विश्वनाथ धाम और महाकाल लोक जैसे कार्यों ने देश की सांस्कृतिक चेतना को नई ऊर्जा दी है। उन्होंने संकल्प दोहराया कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी के रूप में स्थापित करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से राज्य में सख्त धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता (UCC) और सख्त भू-कानून लागू किए गए हैं। युवाओं को संस्कृति से जोड़ने के लिए दून विश्वविद्यालय में ‘सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज’ की स्थापना की गई है।

​बैठक में उपस्थित संत-महात्माओं ने सीएम धामी को ‘धर्मरक्षक’ और ‘सनातन सेवा के लिए समर्पित सेवक’ बताते हुए आशीर्वाद दिया। महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि ने भी सनातन मूल्यों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए ऐतिहासिक कदमों की सराहना की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *