June 20, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार में 13 बीएलओ ने किया शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन, जिला निर्वाचन अधिकारी ने की सराहना

1 min read
Listen to this article

​हरिद्वार। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार में संचालित विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत 13 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) ने घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संकलन करते हुए शत-प्रतिशत डिजिटलाइजेशन का कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने इस उपलब्धि पर सभी 13 बीएलओ की सराहना करते हुए उनकी हौसलाअफजाई की।

​उप जिलाधिकारी/ईआरओ भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने वाले 5 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में सुनीता सैनी (पार्ट 25), दीपा रानी (पार्ट 27), निर्देश कुमार (पार्ट 32), सीमा (पार्ट 43) और मिथिलेश रानी (पार्ट 75) शामिल हैं।

​इसके अतिरिक्त अन्य विधानसभाओं में भी शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाली बीएलओ को बधाई दी गई, जिनमें भेल रानीपुर से पूनम, झबरेड़ा से राजेन्द्री रानी, शर्मिष्ठा देवी व रूबी, पिरान कलियर से कमर जहाँ, रुड़की से विनिता गुप्ता और खानपुर से दलजीत कौर व रेखा शामिल हैं। जिला प्रशासन ने इसे निर्वाचन कार्यों में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *