June 20, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

डॉ. मनोज कुमार का चयन भारतीय संस्कृति के शिक्षक (योग) के अंतरराष्ट्रीय पैनल में हुआ

1 min read
Listen to this article

​हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय के योग विज्ञान विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. मनोज कुमार का चयन विदेश मंत्रालय (भारत सरकार) के भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) द्वारा संचालित ‘भारतीय संस्कृति के शिक्षक (योग)’ के अंतरराष्ट्रीय पैनल में हुआ है। आईसीसीआर द्वारा जारी पत्र के अनुसार, डॉ. मनोज ने साक्षात्कार और योग प्रदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर यह स्थान प्राप्त किया है। अब उन्हें विभिन्न देशों में स्थित भारतीय सांस्कृतिक केंद्रों और दूतावासों में योग शिक्षक के रूप में सेवाएं देने का अवसर मिलेगा।

​डॉ. मनोज कुमार भारतीय योग परंपरा में निदान एवं यौगिक चिकित्सा पद्धतियों के विशेषज्ञ हैं। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. प्रतिभा मेहता लूथरा और कुलसचिव प्रो. सत्यदेव निगमालंकार ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि गुरुकुल की योग परंपरा को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण साबित होगी और इससे विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ा है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *