June 20, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

कमलदास कुटिया में सीवर लाइन ओवरफ्लो होने से लोग परेशान, बीमारी फैलने की आशंका

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार। वार्ड संख्या 3 स्थित कमलदास कुटिया क्षेत्र में पिछले कई दिनों से सीवर लाइन ओवरफ्लो हो रही है, जिससे सड़कों पर गंदगी और मल-मूत्र बह रहा है। स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में गंभीर संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका जताते हुए सीवर लाइन को जल्द ठीक कराने की मांग की है।

जनता की शिकायतें:

  • ​स्थानीय निवासी सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि क्षेत्र में जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं, जिसके कारण सीवर लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।
  • ​स्थानीय महिलाओं (पालकी देवी, पूजा, रेखा और महिमा) का कहना है कि उन्हें इसी गंदे पानी के बीच से आने-जाने पर मजबूर होना पड़ रहा है। पार्षद और सीवर विभाग को कई बार लिखित शिकायत देने के बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही है। स्थानीय लोगों ने विभाग से अविलंब कार्रवाई की मांग की है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *