संतों ने कुंभ मेले के दौरान आश्रमों को विशेष सुविधाएं और टैक्स में रियायत देने की मांग की
1 min read
हरिद्वार। अखिल भारतीय संत आश्रम परिषद के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानन्द गिरी एवं महामंत्री संत रामविशाल दास के नेतृत्व में संतों के एक प्रतिनिधिमंडल ने मेलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संतों ने आगामी कुंभ मेले के दौरान आश्रमधारी संतों और धार्मिक संस्थाओं को विशेष सुविधाएं व टैक्स में छूट देने की मांग की है।
संतों की प्रमुख मांगें:
- टैक्स से मुक्ति: कुंभ अवधि में आश्रमों पर लगने वाले सभी वाणिज्यिक कर समाप्त किए जाएं। हाउस टैक्स, सीवर टैक्स और जलकर से आश्रमों को स्थायी रूप से मुक्त किया जाए।
- बिजली-पानी में छूट: आश्रमों को घरेलू/धार्मिक श्रेणी में रखते हुए कुंभ अवधि के बिजली बिलों में कम से कम 70% की छूट दी जाए और निःशुल्क अतिरिक्त जल कनेक्शन दिए जाएं।
- अन्य सुविधाएं: कुंभ बजट से आश्रमों का रंग-रोगन मुफ्त कराया जाए, संतों व स्वयंसेवकों के लिए विशेष पास जारी हों, और आश्रमों को क्षमता के आधार पर निःशुल्क राशन व सुरक्षा हेतु सीसीटीवी/पुलिस सहायता केंद्र उपलब्ध कराए जाएं। इस दौरान बाबा हठयोगी और स्वामी सत्यव्रतानंद सहित कई संत मौजूद रहे।
