June 21, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रवर्तन कार्रवाई तेज करने के निर्देश, कुंभ की तैयारियां तेज

1 min read
Listen to this article



हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सड़क सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं एवं प्रवर्तन कार्यवाहियों की समीक्षा की गई।
पुलिस विभाग ने बताया कि जनवरी से मई 2026 तक 52,736 चालान एवं 2,882 वाहन सीज किए गए, जबकि परिवहन विभाग द्वारा 30,519 चालान एवं 2,110 वाहन सीज किए गए। नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत 158 चालान किए गए।
बैठक में बताया गया कि तेज गति एवं शराब पीकर वाहन चलाना सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं। इन पर नियंत्रण के लिए अल्कोमीटर उपलब्ध कराए गए हैं। अपर जिलाधिकारी ने ओवरलोडिंग, मोबाइल फोन के प्रयोग, सीट बेल्ट न लगाने तथा ओवरस्पीडिंग के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।
उन्होंने दुर्घटना पीड़ितों को समयबद्ध सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने तथा लंबित मामलों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए। राष्ट्रीय राजमार्गों से अतिक्रमण हटाने एवं ब्लैक स्पॉट्स पर संयुक्त सर्वेक्षण कर सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। आगामी बैठकों में चिकित्सा विभाग की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

कुंभ-2027 की तैयारियों में संत समाज की अहम भूमिका
संतों के सुझावों से आकार ले रही कुंभ मेले की व्यवस्थाएं
हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन को लेकर शासन-प्रशासन द्वारा संत समाज एवं अखाड़ों के साथ लगातार संवाद स्थापित किया जा रहा है। मेला प्रशासन के अधिकारी विभिन्न अखाड़ों के प्रमुख संतों, महामंडलेश्वरों एवं महंतों से मुलाकात कर सुझाव प्राप्त कर रहे हैं।
बैठकों में अमृत स्नान, पेशवाई, आवासीय व्यवस्थाएं, यातायात प्रबंधन, सड़क एवं पुल निर्माण, घाटों की व्यवस्था, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत एवं सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। संत समाज ने आधुनिक सुविधाओं और धार्मिक परंपराओं के संतुलित समन्वय पर बल दिया।
अखाड़ों के प्रमुखों ने सरकार एवं मेला प्रशासन द्वारा प्रारंभिक चरण से ही संत समाज को साथ लेकर कार्य करने की पहल की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इससे कुंभ मेला अधिक सुव्यवस्थित एवं सफल होगा।

कुंभ मेला-2027 की तैयारियां तेज,अपर मेलाधिकारी ने सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुल का किया निरीक्षण



हरिद्वार। कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के अंतर्गत विभिन्न अवस्थापना विकास कार्य तेजी से संचालित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती ने खड़खड़ी क्षेत्र में सूखी नदी पर निर्माणाधीन पुल का स्थलीय निरीक्षण किया।
उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। कुंभ क्षेत्र में वर्तमान कॉजवे के स्थान पर 44.80 मीटर लंबाई का डबल लेन केबल नेट आर्च पुल बनाया जा रहा है, जिसकी स्वीकृत लागत 1321.96 लाख रुपये है।
बताया गया कि बरसात के दौरान कॉजवे पर जलभराव एवं तेज बहाव से यातायात प्रभावित होता है। नए पुल के निर्माण से वर्षभर सुरक्षित एवं निर्बाध आवागमन संभव हो सकेगा। निरीक्षण के दौरान सीवर लाइन शिफ्टिंग के कार्य को भी शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *