भारत विकास परिषद की बैठक में सदस्यों की संख्या बढ़ाने पर जोर
1 min read
हरिद्वार: भारत विकास परिषद समाज में संपर्क, संस्कार और सहयोग की भावना के साथ निरंतर प्रेरणादायक कार्य कर रही है। परिषद समाज के वंचित और गरीब लोगों के लिए विभिन्न सेवा प्रकल्प संचालित कर रही है। बाईपास रोड स्थित एक होटल में आयोजित परिषद की प्रवास बैठक में प्रांतीय अध्यक्ष मनीष सिंघल ने कहा कि व्यक्ति संगठन के प्रति समर्पित रहकर ही समाज और मानवता की सच्ची सेवा कर सकता है।
बैठक का संचालन करते हुए प्रांतीय महासचिव संजय गर्ग ने कहा कि परिषद से जुड़ा प्रत्येक सदस्य सेवा भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि व्यस्त जीवनशैली के बावजूद परिषद के सदस्य पर्यावरण संरक्षण के लिए लगातार वृक्षारोपण अभियान चला रहे हैं। समाज और संगठन से जुड़कर ही व्यक्ति के सामाजिक एवं व्यक्तिगत विकास को नई दिशा मिलती है।
प्रांतीय उपाध्यक्ष ललित पांडे ने कहा कि परिषद की सभी शाखाओं को 25 प्रतिशत सदस्य संख्या बढ़ाने का लक्ष्य दिया गया है। बैठक में परिषद के आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर प्रांतीय संगठन मंत्री निखिल वर्मा, प्रांतीय संयोजक प्रचार-प्रसार एडवोकेट कुशलपाल सिंह चौहान, उपाध्यक्ष रश्मि चौहान, कुशल श्रीवास्तव, द्विजेंद्र पंत सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी मौजूद रहे।
