Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

मुस्कान फाउंडेशन: मरणोपरांत देहदान का अनुकरणीय संकल्प

1 min read
Listen to this article


हरिद्वार।
सामाजिक संस्था मुस्कान फाउंडेशन ट्रस्ट के तत्वावधान में समाज सेवा और मानवता की एक ऐसी अनूठी मिसाल कायम हुई है, जिसने पूरे क्षेत्र को एक नई राह दिखाई है। हाल ही में मुस्कान फाउंडेशन द्वारा आयोजित आर्य वानप्रस्थ आश्रम ज्वालापुर में निशुल्क चिकित्सा शिविर के दौरान 7 लोगो ने मरणोपरांत अपनी देह को मेडिकल रिसर्च और अस्पताल के लिए समर्पित करने का संकल्प पत्र भरा है ।इस परमार्थ कार्य के लिए निर्णय लेने वाले दानदाताओं में मुख्य रूप से शामिल हैं: अरविंद कंबोज , राजेश मधुभाई धूमल , धर्मेंद्र खन्ना, महेश चंदर, शैला खन्ना, प्रेम प्रकाश लाल, रामा रेखा।
संस्था की अध्यक्षा नेहा मालिक ने कहा कि इन सभी महानुभावों के इस निस्वार्थ जज्बे को मुस्कान फाउंडेशन परिवार बारंबार प्रणाम करता है और इनका हृदय की गहराइयों से कोटि-कोटि धन्यवाद व आभार व्यक्त करता है। जब इंसान इस दुनिया से जाता है, तो उसका शरीर पंचतत्व में विलीन हो जाता है। लेकिन इन लोगों की सोच देखिए—इन्होंने निर्णय लिया कि मृत्यु के बाद भी इनका शरीर चिकित्सा जगत के शोध (Medical Research) और भविष्य के डॉक्टरों की पढ़ाई के काम आ सके, ताकि आने वाले समय में लाखों बीमार लोगों की जिंदगियां बचाई जा सकें। इससे बड़ा पुण्य का कार्य दूसरा कोई नहीं हो सकता।
नेहा मालिक ने इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए आर्य वानप्रस्थ आश्रम (हरिद्वार) के प्रधान एवं पूरी प्रबंधन समिति का आभार व्यक्त किया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *