November 16, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने रानीपुर और नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने चीला रेंज का किया शुभारंभ

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार: पांच महीने के लंबे इंतजार के बाद रविवार को राजाजी टाइगर रिजर्व की रानीपुर और चीला रेंज के गेट पर्यटकों के लिए खोल दिए गए हैं। इसके साथ ही नए पर्यटन सत्र का आगाज हो गया है। रानीपुर रेंज के गेट का उद्घाटन राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि और वन क्षेत्राधिकारी आभा रतूड़ी ने फीता काटकर किया, जबकि चीला रेंज में नगर पालिका शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा और वार्डन विजय सैनी ने हरी झंडी दिखाकर जंगल सफारी का शुभारंभ किया।

पहले ही दिन पर्यटकों में भारी उत्साह

सफारी खुलने के पहले ही दिन पर्यटकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला और चीला रेंज के सभी स्लॉट व सफारी वाहन पूरी तरह बुक रहे। पहले दिन सफारी का आनंद लेने वालों में संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) से आए 29 छात्रों और 4 शिक्षकों का दल भी शामिल रहा। पर्यटक अब 15 नवंबर से 15 जून तक सुबह और शाम की पालियों में हाथी, हिरण, गुलदार और विभिन्न पक्षियों को उनके प्राकृतिक आवास में देख सकेंगे।

पर्यटन और वन्यजीव सुरक्षा पर जोर

वार्डन विजय सैनी ने बताया कि चीला रेंज राजस्व और पर्यटकों की पसंद के मामले में हमेशा शीर्ष पर रही है, वहीं रानीपुर रेंज भी अपनी समृद्ध जैव विविधता के लिए जानी जाती है। प्रशासन का मुख्य उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए पर्यटकों को बेहतर अनुभव प्रदान करना है।

इस अवसर पर राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि ने कहा कि देश-विदेश से आने वाले लाखों पर्यटकों की सुविधा के लिए सरकार द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। उन्होंने सभी सैलानियों से जंगल के नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील भी की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *