September 15, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

बाइक मिस्त्री की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार:   बहादराबाद कोतवाली क्षेत्र के शांतरशाह में सोमवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तीन अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने 26 वर्षीय बाइक मिस्त्री हैप्पी की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए।

दुकान पर बैठे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हैप्पी अपनी मोटरसाइकिल रिपेयरिंग की दुकान पर बैठा हुआ था। इसी दौरान एक ही बाइक पर आए तीन नकाबपोश बदमाशों ने अचानक उस पर दो फायर झोंक दिए। गोली लगते ही हैप्पी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। इसके बाद इलाके में दहशत फैलाने की नीयत से बदमाशों ने हवाई फायरिंग की और तेजी से भाग निकले।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय निवासियों ने पुलिस को सूचना दी और गंभीर रूप से घायल हैप्पी को निकटतम अस्पताल पहुंचाया। युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। हैप्पी की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

सूचना मिलते ही बहादराबाद कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह और एसएसआई अशोक सिरसवाल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है ताकि बदमाशों के भागने के मार्ग का पता लगाया जा सके।

रंजिश समेत कई कोणों से जांच जारी

हत्या के पीछे की वजह का अभी स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस पुरानी रंजिश समेत अन्य संभावित पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर जांच आगे बढ़ा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से शांतरशाह क्षेत्र के व्यापारियों और निवासियों में दहशत का माहौल है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *