दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए निशुल्क उपकरण शिविर और राज्य स्तरीय हाकी प्रतियोगिता
1 min readदिव्यांगों और बुजुर्गों के लिए 21 से 26 सितंबर तक लगेंगे 11 निःशुल्क उपकरण शिविर
समाज कल्याण विभाग और एलिम्को के सहयोग से देहरादून में दिव्यांगजनों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए 21 से 26 सितंबर तक 11 चिन्हीकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे। ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत यह शिविर सहसपुर, कालसी, सेलाकुई, विकासनगर, डोईवाला, रायपुर, रेसकोर्स आदि स्थानों पर प्रातः 11 बजे से लगेंगे। चिन्हित लाभार्थियों को 1 अक्टूबर (अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस) पर उपकरण बांटे जाएंगे। शिविर में शामिल होने के लिए दिव्यांगों को UDID, आधार कार्ड और आय प्रमाण-पत्र तथा बुजुर्गों को आधार कार्ड और ग्राम प्रधान/पार्षद द्वारा जारी आय प्रमाण-पत्र (अधिकतम ₹15,000 प्रति माह) लाना अनिवार्य है।
राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता: चम्पावत को हराकर देहरादून बना अंडर-14 चैंपियन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय विद्यालयी बालक हॉकी प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग के फाइनल में देहरादून ने चम्पावत को हराकर विजेता ट्रॉफी जीती। देहरादून के कप्तान अनुराग सिंह ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नैनीताल तीसरे स्थान पर रहा। विजेता और उपविजेता टीमों को कबड्डी रेफरी मनोज नेगी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में अब अंडर-19 और अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।
