देश की आजादी और जागरूकता में पत्रकारिता की भूमिका अहम: प्रदीप बत्रा
1 min read
Oplus_131072
— एनयूजेआई की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
हरिद्वार:
नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) के तत्वावधान में अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी जयंती, विभूति सम्मान एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। प्रेस क्लब सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, कार्यक्रम अध्यक्ष पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, मुख्य वक्ता अनुपम त्रिवेदी, प्रेस क्लब अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी और महामंत्री सूर्यकांत बेलवाल ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने एनयूजेआई के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा और महामंत्री जोगेंद्र सिंह मावी सहित पूरी कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
वक्ताओं के मुख्य विचार:

-
प्रदीप बत्रा (कैबिनेट मंत्री): पत्रकारों से अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी के जीवन से प्रेरणा लेकर सावधानी पूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने का आह्वान किया।

-
स्वामी यतीश्वरानंद: पत्रकारों को सत्यता की परख कर समाज की विसंगतियों को सामने लाने और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने में अहम भूमिका निभाने वाला बताया।
-
अनुपम त्रिवेदी (मुख्य वक्ता): सोशल मीडिया और एआई के दौर में पत्रकारिता की चुनौती और प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मीडिया संस्थान सभी पक्षों को समझकर ही खबर प्रकाशित करते हैं।
-
नवनिर्वाचित पदाधिकारी (देवेंद्र शर्मा व जोगेंद्र सिंह मावी): संगठित होकर पत्रकारों की समस्याओं को हल करने और गणेश विद्यार्थी के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
-
कार्यक्रम का संचालन अमित शर्मा ने किया।
विशेष सम्मान:
पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेंद्र गोदियाल, डॉ. शिवशंकर जायसवाल, गुलशन नैयर, चौधरी चरण सिंह और डॉ. पूनम राणा को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा, कार्यक्रम में उत्तराखंड NUJI के प्रदेश अध्यक्ष सुनील पांडे, पूर्व जिलाअध्यक्ष आदेश त्यागी, कृष्णकांत त्रिपाठी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामचंद्र कनौजिया,बसंत कुमार, बालकृष्ण शास्त्री, राहुल वर्मा, बिजेंद्र हर्ष, प्रतिभा वर्मा, ललितेंद्र नाथ, कुलभूषण शर्मा, राधेश्याम विद्याकुल,आशीष मिश्रा, केके पालीवाल, स्वरूप पुरी, संदीप रावत, अवधेश शिवपुरी, राजेंद्रनाथ गोस्वामी, श्रवण कुमार, लव कुमार, मयूर सैनी, महताब आलम, रोहित सिखोला, संदीप शर्मा, रामेश्वर गौड़, दीपक नौटियाल, अनिल भास्कर, रमन कुमार, नितिन राणा, आशीष मिश्रा, सुनील पाल, तनवीर अली, संतोष कुमार, अमरीश कुमार, सुमित यश कल्याण, पुलकित शुक्ला, हरीश, रजत चौहान, रविंद्र कुमार, सचिन, विकास कुमार, मुकेश वर्मा, विकास झा, शिवा अग्रवाल, सतीश गुजराल, सुमित तिवारी, मनोज खन्ना समेत बड़ी संख्या में पत्रकार व गणमान्य लोग शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग, जिला सूचना अधिकारी रतीलाल शाह, जिला सूचना अधिकारी कुंभ ,कृष्णकांत त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं पत्रकार उपस्थित रहे।


