October 27, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार में विशेष मुहीम: यात्री सुरक्षा के लिए बसों की जांच तेज, गंगा स्वच्छता के लिए उठे हजारों हाथ

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार में लग्जरी और स्लीपर बसों के खिलाफ अभियान जारी, 35 चालान और 3 बसें सीज

हरिद्वार, 26 अक्टूबर 2026

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों पर हरिद्वार में लग्जरी और स्लीपर बसों के खिलाफ परिवहन विभाग का विशेष चेकिंग अभियान चौथे दिन भी जारी रहा। प्रवर्तन टीम ने विभिन्न उल्लंघनों पर 35 चालान किए और 3 बसों को सीज किया। पड़ोसी राज्यों में हुई बस दुर्घटनाओं के मद्देनजर चलाए जा रहे इस अभियान में बसों के फिटनेस, परमिट, तकनीकी स्थिति और यात्री सुरक्षा मानकों की सघन जांच की जा रही है। परिवहन विभाग ने बस संचालकों और चालकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने और आवश्यक दस्तावेज पूरे रखने के निर्देश दिए हैं।

हरिद्वार में विशेष स्वच्छता अभियान: सुभाष घाट पर 600 से अधिक लोगों ने किया श्रमदान, 55 टन कूड़ा एकत्र

हरिद्वार, 26 अक्टूबर 2026

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों और मेलाधिकारी कुंभ श्रीमती सोनिका व जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में हरिद्वार में चलाए जा रहे विशेष स्वच्छता अभियान के छठे दिन सुभाष घाट पर व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान 600 से अधिक लोगों ने श्रमदान करते हुए लगभग 55 टन सूखा और गीला कूड़ा एकत्र कर उसका वैज्ञानिक निस्तारण किया। अभियान में जिला प्रशासन, नगर निगम, विभिन्न धार्मिक-सामाजिक संस्थाओं और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। अधिकारियों ने आमजन से गंगा घाटों की पवित्रता बनाए रखने और कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालने की अपील की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed