October 27, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

श्रम कानूनों के पालन और श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग

1 min read
Listen to this article

हरिद्वार, 26 अक्टूबर: संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा से जुड़े विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उद्योगों में श्रम कानूनों के कथित उल्लंघन पर गहरा रोष व्यक्त किया।

इंकलाबी मजदूर केंद्र के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पंकज बवाड़ी ने फैक्ट्री प्रबंधनों पर श्रमिकों की जायज मांगों को दबाने और आवाज उठाने वाले मजदूर नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर पुलिस के जरिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। उन्होंने स्पष्ट किया कि श्रमिक लंबे समय से न्यूनतम वेतन, सम्मानजनक कार्य परिस्थितियां और ठेका प्रथा को समाप्त करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रबंधन उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहा है।

पत्रकार वार्ता के दौरान प्रतिनिधि दीपा ने भी श्रमिकों के लगातार बढ़ रहे उत्पीड़न पर चिंता जताई। यूनियन नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि श्रम कानूनों का पालन सुनिश्चित नहीं किया गया और श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस नहीं लिए गए, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर खेमानंद, रोहित, सुनील, आनंद, अवधेश, गोविंद, राजकिशोर, नीता, रजनी और अनिल सैनी सहित कई प्रतिनिधि मौजूद रहे।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed