October 28, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार की प्रमुख खबरें – एक नजर में

1 min read
Listen to this article

अवैध वसूली और धमकी देने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

कनखल पुलिस ने दुकानदारों से अवैध वसूली करने, चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर अमित कटारिया को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर हत्या के 3 मामलों सहित कुल 22 मुकदमे दर्ज हैं।

आपस में झगड़ रहे तीन युवक गिरफ्तार

पुराना रानीपुर मोड़ के पास मारपीट और विवाद कर रहे तीन युवकों—युवराज, आर्यन और एकाक्ष—को रेल चौकी पुलिस ने हिरासत में लेकर शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया है।

गोविंद घाट पर गंगा सफाई अभियान

इनर व्हील क्लब द्वारा गोविंद घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेयर किरण जैसल और क्लब की महिलाओं ने घाट व गंगा से कचरा साफ कर लोगों को नदियों में पॉलीथिन और गंदगी न डालने का संदेश दिया।

वैश्य समाज का डांडिया कार्यक्रम

करवा चौथ के उपलक्ष्य में रानीपुर मोड़ स्थित एक होटल में वैश्य समाज की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में उत्साहपूर्वक डांडिया नृत्य कर पर्व की खुशियां साझा कीं।

वाल्मीकि जयंती पर हवन-पूजन

महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर कनखल स्थित वाल्मीकि आश्रम में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने हवन-पूजन कर महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और सभी को शुभकामनाएं दीं।

श्रमिक संगठनों की प्रेस वार्ता

संयुक्त संघर्षशील ट्रेड यूनियन मोर्चा ने प्रेस क्लब में वार्ता कर उद्योगों में श्रम कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया। उन्होंने श्रमिकों पर दर्ज झूठे मुकदमे वापस लेने और ठेका प्रथा समाप्त करने की मांग की।श्रमिक नेता पंकज बवाड़ी जिलाबदर

आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सिडकुल कोतवाली पुलिस ने गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए श्रमिक नेता पंकज बवाड़ी को 4 महीने के लिए जिलाबदर कर दिया है।

स्वामी कैलाशानंद गिरी की 16 दिवसीय साधना संपन्न

श्रीदक्षिण काली मंदिर में निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी की मां भगवती की 16 दिवसीय विशेष साधना पूर्ण हो गई। उन्होंने भक्तों को आशीर्वचन देते हुए लोक कल्याण का संदेश दिया

कुंभ मेले की तैयारियों पर सराहना

श्री रामानंदीय वैष्णव मंडल के अध्यक्ष बाबा हठयोगी ने बयान जारी कर कुंभ मेलाधिकारी सोनिका की कार्यशैली की प्रशंसा की और सभी से मेले को भव्य रूप से संपन्न कराने में सहयोग की अपील की।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *