हरकी पैड़ी पर पुरोहित-यजमान विवाद में पार्षद से हाथापाई, 8 पर शांतिभंग की कार्रवाई
1 min read
Oplus_131072
हरिद्वार: हरकी पैड़ी क्षेत्र के पुरोहित मोड़ पर तीर्थ पुरोहितों और यजमानों के बीच हुई कहासुनी ने मारपीट और हंगामे का रूप ले लिया। मामले का समझौता कराने पहुंचे नगर निगम वार्ड आठ के कांग्रेस पार्षद हिमांशु गुप्ता के साथ भी कुछ लोगों ने हाथापाई कर दी।
घटना के विरोध और कार्रवाई को लेकर देर रात तक हरकी पैड़ी चौकी के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। नगर कोतवाली प्रभारी कुन्दन सिंह राणा के अनुसार, पुलिस ने मौके से आठ लोगों को हिरासत में लेकर शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया है।


