Recent Posts

November 23, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार हलचल: संस्कृति सेमिनार, नारको टेस्ट के लिए रवानगी, निरीक्षकों के तबादले और प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

1 min read
Listen to this article

परंपराओं से जुड़े रहकर ही संभव है सही विकास: प्रो. सुरजीत

हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी के प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सेमिनार ‘परंपरा से परिवर्तन तक’ में मुख्य अतिथि प्रो. सुरजीत सिंह ने कहा कि जड़ों और संस्कृति का सम्मान करके ही सही विकास संभव है। उन्होंने स्वामी श्रद्धानंद और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों की सराहना की। पूर्व कुलपति प्रो. दिनेश सिंह शास्त्री ने युवाओं से संस्कृति से जुड़ने का आह्वान किया, जबकि एएसआई के अपर महानिदेशक प्रो. संजय मंजुल ने धरोहरों के मूल प्रतिमान समझने पर जोर दिया। विभागाध्यक्ष प्रो. देवेन्द्र कुमार गुप्ता ने सेमिनार के निष्कर्षों को समाज के लिए उपयोगी बताया।

नारको टेस्ट के लिए गांधीनगर रवाना हुए पूर्व विधायक सुरेश राठौर

हरिद्वार। अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच के बीच पूर्व विधायक सुरेश राठौर सोमवार को नारको टेस्ट के लिए गुजरात के गांधीनगर रवाना हो गए। उनका नारको टेस्ट 24 नवंबर को निर्धारित है। राठौर ने कहा कि उन्हें सीबीआई का नोटिस मिला है और वे जांच में पूरा सहयोग करेंगे। उल्लेखनीय है कि वायरल ऑडियो और संबंधित मामलों को लेकर सुरेश राठौर व उर्मिला सनावर से पूछताछ के बाद अब नारको टेस्ट की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है।

स्थानांतरित निरीक्षकों ने एसएसपी से की भेंट

हरिद्वार। पुलिस मुख्यालय के आदेश पर हरिद्वार से अन्य जिलों में स्थानांतरित किए गए निरीक्षकों को रिलीव करने से पूर्व विदाई दी गई। इस अवसर पर एसएसपी नवनीत सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने निरीक्षकों को शुभकामनाएं दीं। स्थानांतरित होने वालों में राम किशोर सकलानी, नरेन्द्र सिंह बिष्ट, मनीष उपाध्याय, मनोहर सिंह, दिग्पाल कोहली, शान्ति कुमार, कमल मोहन सिंह, गोविन्द कुमार, देवेन्द्र सिंह रावत, विरेन्द्र चन्द्र रमोला, प्रदीप बिष्ट, कुन्दन सिंह राणा और जहांगीर अली शामिल हैं।

पतंजलि में मनाया गया 9वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस

हरिद्वार। पतंजलि विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ नेचुरोपैथी एंड योगिक साइंसेज द्वारा ‘प्राकृतिक चिकित्सा एवं स्वस्थ भारत’ थीम पर 9वां राष्ट्रीय प्राकृतिक चिकित्सा दिवस मनाया गया। प्रति-कुलपति साध्वी डॉ. देवप्रिया ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. बी.टी. चिदानंद मूर्ति ऑनलाइन जुड़े। पोस्टर, भाषण, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया गया तथा विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed