November 23, 2026

Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

जनसुनवाई में 49 शिकायतें दर्ज, धनौरी में नैतिक शिक्षा पर जोर व जिला सैनिक परिषद की बैठक में समस्याओं के निस्तारण के निर्देश

1 min read
Listen to this article

जनसुनवाई में 49 शिकायतें दर्ज, 28 का मौके पर निस्तारण

हरिद्वार, 23 नवंबर। जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें राजस्व, भूमि विवाद, विद्युत, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल व राशन कार्ड से जुड़ी 49 शिकायतें दर्ज हुईं, जिनमें से 28 का मौके पर निस्तारण किया गया और शेष संबंधित विभागों को भेजी गईं। सीडीओ ने अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण तथा 36 दिन से अधिक लंबित सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों (एल-1 पर 686 व एल-2 पर 184) के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

शिक्षकों को स्वयं नैतिकता का पालन कर विद्यार्थियों को देना चाहिए संस्कार: गणेश जोशी

हरिद्वार, 23 नवंबर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज, धनौरी के स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सुधार की शुरुआत स्वयं से होनी चाहिए। शिक्षकों को नैतिक मूल्यों व आदर्शों पर चलते हुए विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा और अनुशासन सिखाना चाहिए। उन्होंने कॉलेज की स्थापना में स्वर्गीय डॉ. तेजवीर सिंह सैनी के योगदान को याद किया, जबकि प्राचार्य डॉ. मुनेन्द्र सिंह व उप प्राचार्य डॉ. योगेश कुमार ने भी उनके विचारों को आगे बढ़ाने की बात कही।

जिला सैनिक परिषद की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक, समस्याओं के समाधान के निर्देश

हरिद्वार, 23 नवंबर। रोशनाबाद स्थित जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जिला विकास अधिकारी के.के. पंत की अध्यक्षता में जिला सैनिक परिषद की चतुर्थ त्रैमासिक बैठक हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों की समस्याओं, लालढांग क्षेत्र में पिन कोड परिवर्तन, शहीद स्मारक के लिए भूमि चिह्नीकरण, वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, लालढांग व चकमार्ग संख्या 1302 व 1412 से अतिक्रमण हटाने, विद्युत कटौती और चमरिया में हर घर नल योजना के अंतर्गत पेयजल स्थिति पर चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed