उत्तराखंड में तीसरी बार बनेगी भाजपा सरकार, राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के 9 सूत्र
1 min read
Oplus_131072
हरिद्वार: भाजपा की विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में रविवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने का दावा किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की असली ताकत सरकार नहीं, बल्कि समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है, जिसे सत्ता में रहते हुए भी उतना ही सक्रिय रहना चाहिए। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ संवाद, आपदा में फर्स्ट रिस्पॉन्डर बनने, सोशल मीडिया के सार्थक उपयोग, मर्यादा और युवा जोड़ने सहित संगठन मजबूती के नौ सूत्र दिए।
राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून, अतिक्रमण हटाने, चारधाम यात्रा व निवेश विस्तार जैसे फैसलों की सराहना की। वहीं, सीएम धामी ने कहा कि 35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी भर्ती से सरकारी नौकरी मिली है, 3.56 लाख करोड़ के निवेश प्रस्तावों में से एक लाख करोड़ से अधिक धरातल पर उतरे हैं और 2027 में भाजपा जीत की हैट्रिक लगाएगी। उन्होंने विपक्ष के दुष्प्रचार पर तथ्यों से जवाब देने और अजीत डोभाल व उत्तराखंड के लोगों पर की गई टिप्पणियों पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दी।


