जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत के नेतृत्व में चलाया गया स्वच्छ अभियान
1 min read
हरिद्वार। तीर्थनगरी को साफ,स्वच्छ एवं सुन्दर बनाए रखने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में जनपद में निरंतर चलाया जा रहा है स्वच्छता अभियान। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत ने अवगत कराया है कि तीर्थ नगरी को साफ स्वच्छ बनाए रखने के लिए तथा हरिद्वार में गंगा स्नान एवं चार धाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं को साफ स्वच्छ वातावरण उपलब्ध हो सके,इसके लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आज स्वच्छता अभियान राम घाट एवं कश्यप घाट क्षेत्रांतर्गत व्यापक स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया,जिसमें आपदा प्रबंधन,आदर्श सेवा समिति,नगर निगम,डेवलपमेंट अल्टरनेटिव्स एवं गंगा सभा के प्रतिनिधियों नगर निगम के सयुक्त तत्वावधान में सफाई अभियान चलाया गया।इस दौरान गंगा घाटों पर फैलें कूड़े कचरे को एकत्रित किया तथा कूड़े के उचित निस्तारण हेतु नगर निगम को उपलब्ध कराया गया। उन्होंने हरिद्वार में आने वाले श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों से यह भी अपील की है की तीर्थ नगरी में स्वच्छता बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करे तथा कूड़ा कचरा खुले स्थानों एवं सार्वजनिक स्थानों पर न फैंके,नगर निगम एवं जिला प्रशासन द्वारा स्थापित किए गए कूड़े दानों में ही कूड़ा डालने की अपेक्षा की गई।इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को गन्दगी न करने के लिए जागरूक भी किया गया।
