चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता
1 min readदेहरादून। मानसून सीजन को देखते हुए गढ़वाल मंडल प्रशासन हाई अलर्ट पर है। आयुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप के निर्देशन में सभी जिलाधिकारी संभावित आपदा परिस्थितियों से निपटने के लिए एक्शन मोड में कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशानुसार चारधाम यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है।
आयुक्त ने बताया कि मानसून से पहले सभी जनपदों में मॉक ड्रिल आयोजित कर आपदा प्रबंधन तैयारियों का परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य, विद्युत, पेयजल व लोक निर्माण विभाग सहित सभी संबंधित विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। चारधाम यात्रा मार्गों पर भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और संवेदनशील स्थलों की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रशासन ने यात्रियों से मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है।
