मौसम के रेड अलर्ट के कारण 27 सितंबर तक चारधाम यात्रा स्थगित
1 min readउत्तराखंड में भारी वर्षा की चेतावनी और मौसम विभाग के रेड अलर्ट को देखते हुए चारधाम यात्रा 27 सितंबर तक के लिए अस्थायी रूप से रोक दी गई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) की सलाह पर गढ़वाल मंडल आयुक्त आनंद स्वरूप ने सभी जिलाधिकारियों को आदेश लागू करने और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर ठहराने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम सामान्य होने और अगली आधिकारिक सूचना मिलने तक यात्रा पर न निकलें।
