Mukti Mod News

सच की रहा पर सबसे आगे

हरिद्वार में तमंचे के बल पर लूट करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, कार व सामान बरामद

1 min read
Listen to this article

​हरिद्वार। सिडकुल थाना पुलिस ने रानी रो नदी के पास तमंचे के बल पर बाइक सवार से लूटपाट करने वाले दो बदमाशों—दीपक (21) और आकाश उर्फ पहाड़ी (26)—को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार, आरसी, आधार कार्ड, पर्स और 1,000 रुपये नकद बरामद किए हैं।

​पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी 23 सितंबर को देहरादून के रायपुर क्षेत्र में एक महिला के अपहरण के प्रयास के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए हरिद्वार भागे थे। 24 सितंबर को शराब पीने के बाद पैसों की तंगी के चलते उन्होंने अन्नेकी हेतमपुर निवासी पंकज कुमार से पल्सर बाइक, मोबाइल और पर्स लूट लिया था। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और पूछताछ के आधार पर दोनों को नवोदय स्कूल के पास पीठ मैदान से दबोच लिया। मामले में शामिल दो अन्य फरार साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

About Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *